गुना में पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाई:गैस टंकी को लेकर दंपती में होने लगी थी मारपीट

गुना के कैंट इलाके में शनिवार रात एक युवक ने सुसाइड कर लिया। किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। वह कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब पत्नी धक्का मारकर कमरे में पहुंची, तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जिला अस्पताल में आज (रविवार) शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जानकारी के अनुसार नानाखेड़ी का रहने वाला 25 वर्षीय गोलू पिता हुकुम सिंह कुशवाह शनिवार शाम लगभग 5.30 बजे अपनी गाड़ी रखने के लिए घर पहुंचा था। घर पर गैस की टंकी को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद होने लग। यह लगातार बढ़ते हुए झगड़े तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों में मारपीट तक शुरू हो गई। इसी बीच वहां पहुंचे बड़े भाई ने दोनों के बीच झगड़ होते देख उन्हें किसी तरह समझाइश के साथ अलग-अलग किया। इसके बाद गुस्से में गोलू घर से बाहर जाने लगा था। यह देख उसकी पत्नी भी उसके पीछे पीछे जाने लगी, जिस पर से अंतत: गोलू वापस घर में अंदर वापस आ गया। इसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया था। 10 मिनट बाद कमरे में शव मिला
लगभग 10 मिनट बाद चिंतित पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह देख पत्नी ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया, जिससे दरवाजा टूट गया। इसके बाद जब पत्नी ने टूटे दरवाजे से कमरे में अंदर जाकर देखा तो पति गोलू फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखा। यह देख वह चिल्लाने लगी। चिल्ला चोट सुनकर गोलू का भाई कमरे में पहुंचा, तो वह फंदे पर लटका हुआ था। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया है। इस दौरान मृतक के बड़े भाई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह डॉक्टर भोला के यहां काम करता है, जहां से ड्यूटी पूरी कर वह शाम लगभग 5:30 बजे घर पहुंचा था। इसी बीच गाड़ी रखने घर आए गोलू का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा था और देखते ही देखते वे आपस में एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगे थे। यह देख उसने दोनों को समझकर अलग किया था। इसके बाद गुस्से में बाहर जाने और फिर बहू भी उसके पीछे चले जाने पर भाई वापस घर आ गया। लेकिन कुछ देर बाद ही वह फंदे पर लटका दिखा और इसी से उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *