तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने से टक्कर, 11 मरे:20 से ज्यादा यात्री घायल; शव सीटों के बीच फंसे थे, मृतकों में 2 बच्चे भी

तमिलनाडु के सिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर के पास दो बसों के रविवार दोपहर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा घायल हैं। मरने वालों में 8 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिवगंगा एसपी शिवा प्रसाद के मुताबिक घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। घटना के जो फोटो-वीडियो सामने आए हैं उनमें नजर आ रहा है कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों की आमने-सामने से टक्कर हुई है। दोनों बसों की ड्राइवर साइड टकराई हैं। टक्कर के कारण बसों का मलबा सड़क पर फैला हुआ है। लोगों की लाशों सीटों में फंसी हुई हैं। कुछ लोग शवों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बस के कांच तोड़कर अन्य यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। तस्वीरों में मृतक बच्चे भी नजर आ रहे हैं, उनके शव सीटों में फंस गए थे। जिन लोगों के परिवार के सदस्यों की घटना में मौत हुई वे रोते नजर आ रहे हैं। घटना की 8 तस्वीरें… …………………. बस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 जिंदा जले: बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लगी थी। हादसे में 20 यात्री जिंदा जले थे। घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई थी। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *