कटनी में मैकेनिक दो दिन से लापता:महानदी किनारे मिली बाइक; ग्रामीणों ने जाम किया हाइवे; SDERF कर रही तलाश

कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता मैकेनिक मनोज साहू की बाइक रविवार सुबह महानदी के किनारे लावारिस हालत में मिली। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने सड़क जाम की बाइक मिलने की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने चार जिलों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महानदी क्षेत्र में अक्सर अप्रिय घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। शाम 4 बजे से रेस्क्यू जारी इसके बाद ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि मनोज साहू की तलाश जारी है। इसके बाद SDRF टीम ने शाम 4 बजे से महानदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध समाप्त किया। इसके बाद लगभग एक घंटे से बाधित यातायात फिर से सुचारू रूप से चलने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *