मामा के घर आए भांजे ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:मामा बोला- उसे पुलिस से गिरफ्तारी का डर था, इसलिए जान दी

बांसवाड़ा में मामा के घर आए भांजे ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक शनिवार को ही मामा के घर आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और हॉस्पिटल पहुंचाया। ​मृतक के मामा प्रकाश बामणिया निवासी जानामेड़ी ने बताया- विकास(25) पुत्र प्रभुलाल निवासी रामगढ़ रिश्ते में उसका भांजा लगता है। वह कल ही शनिवार को घर आया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका रामगढ़ गांव में झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने गौतम नाम के व्यक्ति के सिर पर शराब की बोतल मारी थी। इस मामले में प्रार्थी गौतम ने आबापुरा थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस उसे ले गई थी। फिर उसे छोड़ दिया था। लेकिन उसके बाद गांव में जिस व्यक्ति को बोतल मारी थी, उसके दबाव से वह डर रहा था। उसे पुलिस गिरफ्तारी का भी डर था। इसी कारण वह घर आया था। ग्रामीणों की मदद से उतारा शव​
सदर थाना पुलिस के एएसआई दशरथ सिंह ने बताया- सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों की मदद से पेड़ से शव को नीचे उतारकर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ दिया था
वहीं आबापुरा थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया- 25 नवंबर को रामगढ़ में विवाद की सूचना के बाद दोनों पक्षों को थाने लाए थे। विकास को शांति भांग में पाबंद करके छोड़ दिया था। दूसरे पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। माता-पिता का इकलौता बेटा था
​मामा ने बताया- विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह अपनी मां का एकमात्र सहारा था। मृतक विकास का भी सिर्फ 8 महीने का एक बेटा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *