मूक एक्टिंग से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बताए:बैतूल पीएम श्री कॉलेज की टीम नेशनल लेवल पर सिलेक्ट

बैतूल की पीएम श्री जे.एच. कॉलेज की माइम टीम ने औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) में आयोजित जोन लेवल यूथ फेस्टिवल 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस जीत के साथ, टीम ने पहली बार सीधे राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह बनाई है, जिससे जिले का नाम रोशन हुआ। आयोजन में 5 प्रदेश की 28 यूनिवर्सिटी ने भाग लिया। ये 29 नवम्बर को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के साथ खत्म हुआ। विजेता टीम रविवार को बैतूल लौटी। जहां इनका स्वागत हुआ। टीम की प्रस्तुति का विषय ‘लड़कियां कमजोर नहीं हैं’ था। इस मूकाभिनय में दर्शाया गया कि कैसे त्रेतायुग और द्वापरयुग से लेकर आधुनिक समय तक महिलाओं ने अत्याचार सहे हैं। प्रस्तुति में यह भी दिखाया गया कि अन्याय की सीमा पार होने पर नारी शक्ति अपने रौद्र रूप में अत्याचार का अंत करती है। यह प्रस्तुति नारी शक्ति, साहस, आत्मनिर्भरता और जागरूकता का सशक्त संदेश देती है। इन्होंने दी प्रस्तुति इस प्रभावी मूकाभिनय का निर्देशन लक्की इंगले और सोनू कुशवाह ने किया। मंच पर करन धाड़से, विवेक पवार, ऋषि कापसे, समीर वाड़ीवा, विष्णु धुर्वे और प्रेरणा सातपुते ने संयमित और भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया, जिसने निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया। प्रस्तुति की ऊर्जा और प्रभाव को सागर पांसे और अर्जुन धाड़से के संगीत ने और अधिक सशक्त बनाया। टीम की इस सफलता में सोनू कुशवाहा, लक्की इंग्ले, रोहित कहार, भूपेंद्र मालवी, अक्षय मालवी और अमोल नागले का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने कलाकारों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, नेताराम रावत, दिशा राठौर, रीतिशा खड़से, राज चंदेलकर, प्रतिभा कासदेकर, तनीषा गोहे, सुमित अहीरवार, अमित, पंकज नागले, प्रवीण परिहार, अंकित अंबुलकर, कुंज सरले, पीयूष लोनारे, अमन उइके, महादेव बेठे, विक्रम पहाड़े, आशीष ईडपाची और विन्नू धुर्वे ने भी टीम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *