लुधियाना टोल प्लाजा पर EX-MLA ने फ्री में निकलवाए वाहन::सिमरजीत सिंह बैंस ट्रैफिक जाम में फंसे, रॉन्ग साइड आए, जबरन खुलवाया टोल

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल में देर शाम पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने जबरन टोल खुलवाया और टोल से वाहनों को फ्री निकलवाया। टोल के कर्मचारियों व अधिकारियों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पूर्व विधायक व उनके समर्थकों ने उन्हें किनारे किया और टोल से वाहनों को फ्री में निकलवाते रहे। दरअसल पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस जालंधर से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लुधियाना वापस आ रहे थे। टोल प्लाजा पर टोल कटने में देरी होने के कारण फिल्लौर से पीछे गोराया तक ट्रैफिक जाम लग गया। पूर्व विधायक व उनके समर्थक रॉन्ग साइड गाड़ी लेकर आए और उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मचारियों को जल्दी टोल काटने को कहा ताकि ट्रैफिक जाम खुल जाए। टोल प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। पूर्व विधायक ने टोल प्रबंधन को कहा कि तीन मिनट से ज्यादा समय हो जाए तो लोगों का टोल नहीं काट सकते। उसी नियम का हवाला देकर बैंस व उनके समर्थकों ने जबरन टोल खोला और वाहनों को फ्री में निकाला। टोल कर्मी विरोध करते रहे लेकिन पूर्व विधायक करीब 15 मिनट तक वाहनों को फ्री निकालते रहे। टोल प्रबंधक कहते रहे हमारी वजह से नहीं है जाम टोल प्रबंधक पूर्व विधायक को कहते रहे कि यह जाम उनकी वजह से नहीं लगा है। जिस पर बैंस ने कहा कि अगर टोल पर जल्दी टोल फीस कट जाए तो यह जाम नहीं लगेगा। इसके अलावा जो लेन बंद की हैं उन्हें चालू क्यों नहीं किया जा रहा। पूर्व विधायक ने प्रबंधकों को साफ कह दिया कि इसके लिए वो सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। तीन मिनट के नियम पर विधानसभा कमेटी के सामने लगा चुका हूं क्लास पूर्व विधायक ने अफसरों को कहा कि टोल प्लाजा पर अगर वाहन चालक तीन मिनट से ज्यादा जाम में फंसा रहा तो उससे कंपनी टोल नहीं वसूल सकती। जिस पर टोल प्रबंधक कहने लगा कि यह नियम तब लागू होता है जब वो काउंटर पर जाए और वहां पर तीन मिनट लगे। जिस पर पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे साथ इस बारे में ज्यादा बहस न करें। इस नियम को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों की विधानसभा कमेटी के सामने क्लास लगा चुका हूं। मेरे को ज्यादा नियम न समझाएं गवर्नमेंट को रेवेन्यू है वो लेंगे ही प्रबंधक ने पूर्व विधायक को कहा कि वो गवर्नमेंट का रेवेन्यू कलेक्ट कर रहे हैं। जो टोल प्लाजा से निकलेगा उससे रेवेन्यू तो लेंगे। जिस पर पूर्व विधायक ने कहा कि रेवेन्यू लो कोई नहीं रोक रहा हे लेकिन रेवेन्यू लेने के चक्कर में पब्लिक को परेशान नहीं कर सकते। बैंस बोले, शाम को रोज आऊंगा सेवा करने सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि टोल प्लाजा पर रोज इसी तरह जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हालत नहीं सुधरे तो वो शाम को समर्थकों के साथ रोजाना आएंगे और इसी तरह सेवा करेंगे ताकि पब्लिक परेशान न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *