नाबालिग से दुष्कर्म, सौतेला भाई निकला आरोपी:8–9 महीने बाद पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव के माकड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि इस घटना का आरोपी पीड़िता का सौतेला भाई ही है। पीड़िता ने लगभग 8-9 महीने पहले हुई इस घटना के बाद 6 नवंबर 2025 को एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। शुरुआत में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने माकड़ी थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी माकड़ी के मार्गदर्शन में जांच को प्राथमिकता दी गई। पीड़िता ने बताया कि सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म जांच के दौरान, महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता से पूछताछ की। इस पूछताछ में पीड़िता ने खुलासा किया कि उसके साथ दुष्कर्म उसके सौतेले भाई ने ही किया था। बतादें कि आरोपी सौतेले भाई ने शुरुआत में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे 30 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *