शिमला में भीषण आग, आठ कमरे जलकर राख:पुलिस-प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर की जांच, पीडि़त को आर्थिक सहायता देने की मांग

शिमला जिले के कोटखाई थाना क्षेत्र के गरावग गांव में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में बसंत सिंह पुत्र आमी चंद का आठ कमरों का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, आग दोपहर लगभग 2:30 बजे लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर का सामान बचाने का मौका नहीं मिल पाया। घटना की सूचना मिलते ही कोटखाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *