बाड़मेर में शादियों की सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। बार-बार मुख्य सड़कों और सर्किल पर जाम लग रहा है। रविवार को बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमें सड़कों पर उतरी। दुकानदारों के बाहर पड़े सामान को जब्त किया गया। साथ ही निर्धारित व्हाइट पट्टी के अंदर बाइक को खड़ी करने को कहा गया। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने कहा यह अभियान रोजाना चलेगा। अगर दुकानदार और वाहन चालक नहीं मानने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बाड़मेर शहर के अहिंसा सर्किल, सुभाष चौक समेत अनेक मुख्य मार्गो पर बार-बार जाम लग की स्थिति बन रही है। इसके बाद पुलिस ने रविवार को सड़कों पर वाहनों और बाहर रखे सामानों को हटाने के निर्देश दिए है, साथ ही सामान जब्त की भी कार्रवाई की गई। आज कार्रवाई अहिंसा सर्किल सुभाष चौकी की तरफ की गई। लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वाहनों को अव्यवस्थित ढ़ग से खड़े नही करें। इस दौरान एसपी नरेंद्र सिंह मीना भी सड़कों पर उतरकर मॉनिटरिंग करते नजर आए। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- एसपी के निर्देशन में आज शहर में ट्रैफिक को सुगम बनाने और लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों पर जितने भी अतिक्रमण किए हुए है। उनको हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान डेली चलेगा, मुख्य मार्गो, सर्किलों पर अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बावजूद भी अगर नहीं हटाते है तो कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद अपने काम व्यस्त होगी। हमें भी अतिक्रमण हटाने का पावर है।


