हीराकुंड-एक्सप्रेस में आतंकी की सूचना, ट्रेन 32 मिनट रुकी रही:दतिया पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

हीराकुंड एक्सप्रेस के दतिया पहुंचने पर उस समय हडकंप मच गया जब उसमें आतंकवादी होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को मिली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस दल बल सहित स्टेशन पहुंच गई। जहां ट्रेन में सवार उत्पाती तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया और अपने साथ पूछताछ को ले गई। इस पूरी जद्दोजहद में ट्रेन दतिया स्टेशन पर करीब 35 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद दो बजकर 35 मिनट पर झांसी के लिए रवाना हो सकी। ये है पूरा मामला जानकारी के अनुसार दिल्ली से झांसी की ओर आ रही हीराकुंड एक्सप्रेस में कुछ युवकों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पूरी बोगी में हंगामा मचता देख उसमें सफर कर रहे एक बाबा ने कंट्रोल रुम को ट्रेन में आतंकवादी होने की खबर दे डाली। कंट्रोल रुम को जब यह खबर मिली तो तत्काल दतिया में ट्रेन को रोक लिया गया। जहां कोतवाली पुलिस टीम को वह व्यक्ति मिल गया जिसने फोन पर सूचना दी थी। उससे पूछताछ के बाद उसके बताए तीन अन्य युवकों को भी कोच से उतारकर हिरासत में लिया गया। चारों को दतिया थाने ले जाकर जांच की गई। सूचना देने वाला व्यक्ति साधु के वेश में था, जिसने अपना नाम रमेश पासवान बताया। उसके बताए तीन युवक एच बिलाल, फैजान और एक अन्य झांसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ा 1.इशान खान पिता जलील खान (उम्र 27 साल) निवासी हैवर्ट मार्केट झांसी। 2. फैजान मंसुरी पिता यकुब मंसुरी (उम्र 21 साल) निवासी निवासी झांसी। 3. एच विलाल जिलानी पिता मोहम्मद सिद्दकी (उम्र 28 साल) निवासी झांसी। पुलिस ने इनको पकड़ा था। कुछ देर बाद इन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस को आतंकवादी होने की झूठी सूचना दी पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि साधु वेशधारी व्यक्ति का ट्रेन में इन युवकों से विवाद हो गया था। इसी गुस्से में उसने आतंकवादी होने जैसी गंभीर झूठी सूचना दे दी। जांच में कोई भी संदिग्ध सामग्री या गतिविधि नहीं मिली। दतिया स्टेशन पर लगभग आधे घंटे तक की गई तलाशी के बाद ट्रेन को झांसी के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान सभी कोचों की जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *