पुराने पारिवारिक विवाद में दो लोगों पर जानलेवा हमला:बलौदाबाजार पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार, गैती-लाठी का इस्तेमाल

बलौदाबाजार के गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी में एक पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 21 नवंबर, 2025 की शाम करीब 6:30 बजे हुई। प्रार्थी प्रमोद कुमार कैवर्त ने गिधौरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुराने पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने उसके भाई को घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हत्या की नीयत से लोहे की गैती और लाठी-डंडों से उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को दी जान से मारने की धमकी प्रार्थी ने बताया कि जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर गिधौरी थाने में अपराध दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115, 351(3), 109 और 3(5) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पारिवारिक विवाद में प्रार्थी और भाई पर जानलेवा हमला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर गिधौरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों, प्रार्थी और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने पुराने पारिवारिक विवाद के कारण प्रार्थी और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने की बात स्वीकार की। 30 नवंबर, 2025 को दोनों आरोपियों चिंतामणि केंवट (उम्र 34 वर्ष) और दुवारा केंवट (उम्र 55 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना गिधौरी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *