सिमगा में ‘पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन’ आयोजित:छात्रों को मिली करियर विकल्पों की जानकारी, कार्यक्रम में सैंकड़ों ग्रामीण और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

कोरबा जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम सिमगा में ‘पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन’ और ‘करियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 29 नवंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण, पालक, शिक्षक, युवा और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर यह आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और क्षेत्र के युवाओं को उनके भविष्य के निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यशाला में विभिन्न विभागों और संस्थानों के विषय विशेषज्ञों और काउंसलिंग एक्सपर्ट्स ने छात्रों को करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। यह क्षेत्र में पहली बार आयोजित ऐसा शिक्षा सम्मेलन था, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और उनके पालकों ने भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी कर अपने पसंदीदा कैरियर का चुनाव करने और उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सिंह ने उपस्थित लोगों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विद्वान् सिंह मरकाम ने पालकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। पोड़ीउपरोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर और जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *