भीलवाड़ा में सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 30 घायल हुए:हाईवे पर गाय को बचाने के दौरान हादसा; राशन सामग्री लेने आए थे

भीलवाड़ा जिले में गाय को बचाने के दौरान ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी गई। हादसे में 30 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। सभी रविवार होने से कस्बे में राशन सामग्री लेने के लिए आए थे। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। गाय को बचाने के दौरान हुआ हादसा मामला बीगोद थाना क्षेत्र का है। कस्बे के भीलवाड़ा- लाडपुरा मेगा हाईवे पर पावन धाम के पास रविवार शाम को एक गाय को बचाने के दौरान ट्रैक्टर- ट्रॉली सड़क के किनारे पलट गई। पलटने से ट्रॉली में बैठे श्रमिक घायल हो गए और राशन सामग्री बिखर गई। सूचना पर बीगोद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला मुख्यालय रेफर किया गया। राशन सामग्री खरीदने कस्बे में आए थे बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि कस्बे से खरीदारी कर ईंट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर चारभुजा ईट उद्योग सोपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया और गंभीर रूप से घायल ललिता देवी, पीयूष कुमार, आशा देवी, गोरेलाल, माया देवी, पप्पूलाल, अली हुसैन, अमृता, सोना, ऋतिक, कंचन देवी, राजपाल, मंटू व अन्य को भीलवाड़ा रेफर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *