जम्मू-कश्मीर में राजस्थान का जवान शहीद:खाई में गिरा था सेना का ट्रक, खराब मौसम के कारण हुआ हादसा

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवान शहीद हुए हैं, इनमें से एक जवान राजस्थान के बहरोड़ का रहने वाला है। घटना पर सेना ने बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम थी। इस कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक हादसे में शहीद हुए बहरोड़ के रिवाली गांव के रहने वाले नितीश कुमार (29) पुत्र सुरेंद्र यादव श्रीनगर के बांदीपोरा जिले में 13 आरआर बटालियन में तैनात थे। रविवार को उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचेगी। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नितीश कुमार ने जून 2018 में भारतीय सेना जॉइन की थी। वे लांस नायक के पद पर तैनात थे। सरपंच राजकुमार यादव उर्फ टिंकू ने बताया-शहीद नितीश कुमार की पार्थिव देह कल श्रीनगर से दिल्ली आएगी और उसके बाद बाय रोड पैतृक गांव रिवाली पहुंचेगी। नितीश का 2 साल का बेटा है। गांव के बेटे की शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक है। एलजी मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया
बांदीपोरा हादसे पर लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) मनोज सिन्हा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है। सीकर के जवान का हिमाचल प्रदेश में निधन
वहीं सीकर के रींगस थाना क्षेत्र के लाखनी निवासी जीआरईएफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) में तैनात जवान सुल्तान सिंह बाजिया की हिमाचल प्रदेश में 3 जनवरी को हिम स्खलन से निधन हो गया। 4 जनवरी को सैन्य सम्मान देने के बाद हिमाचल प्रदेश के कुन्नुर जिले से पार्थिव देह को लाखनी गांव के लिए रवाना किया गया। जहां 6 जनवरी को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा:4 जवानों की मौत, 2 गंभीर; 10 दिन पहले भी हादसे में 5 जवानों की मौत हुई थी जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। (यहां क्लिक करें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *