मैहर में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब ने नगर कीर्तन के साथ आकर्षक झांकी निकाली। इस दौरान समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। भक्तिमय हुआ माहौल सिक्ख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। शनिवार की शाम स्थानीय गुरुद्वारा से समाज के लोगो द्वारा नगर कीर्तन किया गया। कीर्तन से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।इस मौके पर गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए जुलूस वापस गुरुद्वारे में ही समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए। शौर्य गाथा पर दिखाए करतब नगर कीर्तन के दौरान समाज के युवाओं ने करतब भी दिखाए। चौराहों पर गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारे के साथ उनके शौर्य को रेखांकित करते हुए करतब का प्रदर्शन किया।


