रणथंभौर टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी:बाघिन टी 2307 ने दिया तीन शावकों को जन्म; वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर

रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघिन की किलकारी गूंजी है। यहां बाघिन टी-2307 में तीन शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की है। वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी वन विभाग से जानकारी के अनुसार हाल ही रणथंभौर टाइगर रिजर्व की कुंडेरा रेंज में वनकर्मियों को गश्त के दौरान बाघिन 2307 तीन शावकों के साथ देखी थी।हालांकि वनकर्मी बाघिन की और शावकों की फोटो नहीं ले पाए थे। जिसके चलते बाघिन के शावकों के जन्म देने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब कैमरा ट्रैप में बाघिन अपने तीन शावकों के साथ कैद हुई है। जिसकी सूचना वनकर्मियों ने वनाधिकारियों को दी। इसी की सूचना को वन मंत्री संजय शर्मा की ओर से सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। बाघ टी-121 और बाघिन टी-111 की बेटी बाघिन टी-2307 वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन टी 2307 की उम्र करीब 4 साल है। वह बाघिन टी 111 और बाघ 121 की बेटी है। बाघिन टी 2307 पहली बार बनी है। फिलहाल बाघिन की टेरेटरी बावड़ी तिराहा, बैरदा और लाहपुर सेल एरिया में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *