रीवा में सिख समाज की शोभायात्रा:गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर होगा भव्य आयोजन, प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू

रीवा में गुरु गोविंद सिंह की जन्म जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। देशभर में पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई जाती है। इस साल 6 जनवरी, सोमवार के दिन यह आयोजन होना है। जिसको लेकर शनिवार शाम शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जहां सिख समाज के लोग शोभा यात्रा में नगर कीर्तन और सड़कों की सफाई करते हुए निकले। जानकारी के मुताबिक गुरु गोविंद सिंह सिखों के दसवें गुरु हैं। उनकी जयंती को सिख धर्म के अनुयायियों द्वारा बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। सरदार परमजीत सिंह और दलजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह की जन्म जयंती पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा में किया जाएगा। जिसके लिए शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा निकाली गई है। जयंती पर भक्तिमय माहौल के साथ भव्य कार्यक्रम और लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। बताया गया की शोभायात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा गल्ला मंडी गुरुद्वारा से शुरू होकर साईं मंदिर,शिल्पी प्लाजा होते हुए, जय स्तंभ चौराहे से होकर शहर भर में निकाली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *