इंदौर में युवती से नाम बदलकर दोस्ती:दो वर्ग विशेष के युवकों ने किया रेप, ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपए भी ठगे

इंदौर की एक युवती ने करणी सेना पदाधिकारियों की मदद से दो युवकों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के दबाव और करीब 5 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। युवती के साथ संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, नितिन ठाकुर सहित अन्य लोग लसूडिया थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मोहित उर्फ सुफियान अंसारी और उसके साथी अमन उर्फ आमिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लसूडिया पुलिस के मुताबिक युवती की आरोपी मोहित से पहचान 2021 में एक कैफे में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 6 मार्च 2022 को मोहित महालक्ष्मी नगर स्थित युवती के फ्लैट पर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसका असली नाम सुफियान इरशाद अंसारी है। इसी दौरान उसने युवती से 5 लाख रुपए भी ले लिए। इसके बाद युवती की पहचान अमन से हुई, जो खुद को अमर बताता था। 2025 में युवती को पता चला कि उसका असली नाम आमिर उर्फ गोल्डन है। बातचीत बंद करने पर वह बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा। 23 जुलाई 2025 को वह युवती को साकेत रोड से होटल श्री कृष्णा पैलेस ले गया और सुफियान के पास मौजूद वीडियो के नाम पर धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार होटल में बुलाकर संबंध बनाए और एक लाख रुपए तथा युवती की एक्टिवा भी ले ली, जो वापस नहीं की। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि सुफियान के पास फर्जी आधार कार्ड है और उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पिस्टल के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर रखे हैं। वह उसे कब्रिस्तान में दफनाने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *