आगरा सड़क एक्सीडेंट में MBBS के दो छात्रों की मौत:2022 बैच तृतीय वर्ष के थे छात्र, दोस्त को छोड़कर लौट रहे थे घर

आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र में आईएसबीटी के पास बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हुई है। दोनों युवक एमबीबीएस 2022 बैच तृतीय वर्ष के छात्र थे। वे अपने दोस्त को बोदला छोड़कर वापस बाइक से लौट रहे थे। तभी किसी वाहन से टक्कर होने पर घायल हो गए, अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान हरदोई निवासी तनिष्क गुप्ता और कमला नगर निवासी सिद्द के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर और छात्र इकट्ठा हो गए। वहीं परिजनों को भी जानकारी दी गई है। जिसके बाद सिद्द के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। सिद्द का रात 12 बजे करीब पोस्टमार्टम किया गया। सुबह 9 बजे करीब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिद्द के पिता राजेश अग्रवाल जनरेटर का काम है। उन्होंने बताया- एक्सीडेंट शाम 6 बजे हुआ था। इसकी सुचना 7 बजे करीब उनके दोस्तों से मिली थी। हादसे में दोस्त तनिष्क गुप्ता की मौत हुई है। उनका परिवार भी आगरा के लिए निकल गया है। उनके आने के बाद तनिष्क का पोस्टमार्टम किया जाएगा। कॉलेज ने हरदोई ले जाने के लिए सभी व्यवस्था कर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। पता लगा रही है। कि घटना कैसे हुई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *