आज 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, कल से 4 डिग्री तक गिरेगा, रांची का न्यूनतम पारा 8 डिग्री के नीचे जाएगा

राजधानी सहित राज्य भर के मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कभी ठंड बढ़ रही है तो कभी तापमान बढ़ने से गर्मी लग रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। क्योंकि, अधिकतर बच्चे सर्दी- खांसी से परेशान हैं। अस्पतालों के ओपीडी में पहुंच रहे 100 में 80 मरीज इसी समस्या से जूझ रहे हैं। काफी लोग अपने स्तर से ही दवा लेकर खा रहे हैं। इस बीच एक बार फिर मौसम में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों का पारा चढ़ने की संभावना है। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इससे ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन अगले ही दिन मौसम में फिर बड़ा उलटफेर होने के आसार हैं। क्योंकि, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। 2 से पांच दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचेगा। 5 डिग्री तक जा सकता है कांके और मैक्लुस्कीगंज का पारा रांची के मैक्लुस्कीगंज और कांके का पारा 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखेगा। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री गुमला का दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *