भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 31 तक चलेगी रांची | यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02832-02831 भुवनेश्वर -धनबाद -भुवनेश्वर स्पेशल वाया रांची की परिचालन अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर- धनबाद स्पेशल एक से 31 दिसंबर तक रोज भुवनेश्वर से चलेगी। ट्रेन संख्या 02831 धनबाद- भुवनेश्वर स्पेशल 2 दिसंबर से एक जनवरी तक रोज धनबाद से खुलेगी। रांची | मौसम खराब रहने के कारण रविवार को कई विमान रांची एयरपोर्ट देरी से पहुंचे। मुंबई से सुबह 8.15 बजे आने वाला एयरइंडिया एक्सप्रेस का विमान 8.53 बजे, पुणे से सुबह 8.25 बजे आने वाला इंडिगो का विमान दोपहर एक बजे करीब 5 घंटा देरी से आया। वहीं, दिल्ली से सुबह 9.10 बजे आने वाला एयर इंडिया का विमान 9.41 बजे, दिल्ली से शाम 5.15 बजे आने वाला इंडिगो का विमान करीब साढ़े छह बजे, हैदराबाद से शाम 5.25 बजे आने वाला इंडिगो का विमान सवा छह बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। विमानों के देरी से आने के कारण यात्री परेशान रहे।


