छगारिया तालाब में जहर डालने से हजारों मछलियों की हुई मौत

भास्कर न्यूज | इटखोरी पितीज के छगारिया तालाब में अज्ञात व्यक्तियों ने जहर डाल दिया। घटना रविवार सुबह की है। तालाब में जहर डालने के बाद सारे मछलियों की मौत हो गई है। घटना के बाद कुछ व्यक्तियों की इस पर नजर पड़ी। इसके बाद वे लोग गांव में गुहार किए। फिर तालाब के संवेदक एवं गांव के ग्रामीण देखने तालाब पर पहुंचे। यहां मछलियों की मौत देखकर वे लोग अचंभित हो गए। मरे हुए मछलियां पानी के ऊपर छपिल गए हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने इन मछलियों को जाल लगाकर बाहर निकाले। जहर डालने से पूरा तालाब का पानी जहरीला हो गया है। अब डर है कि कहीं इस पानी को कोई पशु ना पी ले, जिससे उसकी मौत हो जाए। इस तरह के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हरकत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के किनारे 20 से 25 गोली आटे के मिलें हैं, जिसमें सल्फास डाला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह का हरकत पिछले साल भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि अब हम लोग 24 घंटे तालाब के इर्द-गिर्द ड्यूटी दे रहे हैं, जिससे कोई पशु इस पानी को ना पी ले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *