बोकारो | झारखंड फाउंडेशन केंद्र पिंड्राजोरा और आईआईटी आईएसएम धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में वर्षा जल संरक्षण एवं वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट विषय पर तीन दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक तरीकों से अवगत कराना है। रविवार को झारखंड फाउंडेशन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. जयदेव कुमार महतो के नेतृत्व में प्रतिभागी ग्रामीणों ने आईआईटी आईएसएम धनबाद के कैंपस का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कैंपस में स्थापित वर्षा जल संरक्षण प्रणाली, आधुनिक वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट यूनिट और सतत जल प्रबंधन से जुड़े नए मॉडल को नजदीक से देखा व समझा।


