पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में अमृतसर से तीन और युवक गिरफ्तार

संदिग्ध हवाला कारोबार और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर स्थानीय पुलिस ने 3 और लोगों को पंजाब में अमृतसर से पकड़ा है। इनमें संदीप सिंह उर्फ गगन, जसकरण सिंह व अमन सिंह शामिल हैं। इनसे हवाला की रकम की बरामद होने की उम्मीद है। इनके तार पाकिस्तानी एजेंट्स से भी जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पूछताछ में इनके नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा। उम्मीद है कि इनसे काफी सुराग हाथ लग सकते हैं। देशद्रोह से जुड़े मामले की जांच नूंह सीआईए कर रही है। टीम को केंद्रीय जांच और सुरक्षा एजेंसियां भी इनपुट उपलब्ध करवा रही हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर पूछताछ तक में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब तक इस मामले में एडवोकेट रिजवान, पंजाब के जालंधर निवासी मिठाई विक्रेता अजय अरोड़ा की गिरफ्तारी समेत 5 को पकड़ा जा चुका है। गौरतलब है कि एडवोकेट रिजवान और अजय अरोड़ा को पुलिस ने पूछताछ व बरामदगी के लिए रिमांड पर ले रखा है। रिमांड अवधि 4 दिसंबर को पूरी होगी। इसी दिन इन्हें अदालत में पुनः पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *