अमृतसर | आर्य समाज लॉरेंस रोड में रविवार को प्रधान डॉ. ऐश्वर्य मेहरा की अध्यक्षता में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत पंडित पवन त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करके हुई। इसके बाद भजन गायक विजय महक ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। समापन स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती के प्रवचन से हुआ। इस मौके पर विधायक डॉ. अजय गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। मंच संचालन डॉ. श्रुति महाजन ने किया। उन्होंने यज्ञ में आहुतिया डालकर समाज की शांति और कल्याण की कामना की। इसी मौके पर आर्य समाज द्वारा साल 2026 के नववर्ष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। इसी दौरान समाज सेवा में विशेष योगदान देने वाली समाज सेविका स्वराज ग्रोवर को सम्मानित किया।


