आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 3 को

बिलासपुर | आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में 3 दिसंबर को विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप निशुल्क शिक्षा लर्न विथ अर्न प्रोग्राम के अंतर्गत डिप्लोमा इन मैकाट्रॉनिक्स के लिए है। कैंप सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें 18 से 23 वर्ष आयु के 12वीं पास या 2 वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण और अंतिम वर्ष में पढ़ रहे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। स्टाइपेंड 18149 रुपए, क्लासरूम अटेंडेंस बोनस 2500 और रिटेंशन अवार्ड 1000 रुपए दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संस्था कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *