जांजगीर | आदतन बदमाश ने शराब के लिए पैसे की मांग करते हुए अपनी बहन और किराएदार होटल संचालक के साथ मारपीट की है। शिकायत मिलने पर जांजगीर पुलिस ने कार्रवाई की है। 3 नवंबर की रात लगभग 10 बजे आरोपी दिनेश राठौर ने घर में पैसे की मांग की। जब उसकी बहन ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी देते बहन से मारपीट की। घटना की सूचना पर थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


