भास्कर न्यूज | धमतरी बाइक में सवार होकर सगाई में जा रहे पिता-पुत्र सिहाद मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इससे नाबालिग के पैर में चोंटे आई है। उसे इलाज के लिए भखारा अस्पताल में ले जाया गया। यह घटना रविवार को दोपहर की है। दुर्ग जिले के ग्राम थनौद निवासी पिता-पुत्र बाइक में सवार होकर सगाई में छाती जा रहे थे। वे सिहाद मोड़ के पास पहुंचे, तब रास्ता पूछने के लिए रूक गए। इस बीच पीछे से आ रही एक हाइवा के चालक ने लेफ्ट साइड मोड़ दिया। इस बीच बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुत्र के पैर में चोटें आई है। हादसे में उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भखारा भिजवाया गया। घायल रितेश यादव ने बताया कि वे लोग सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे।


