सूने मकान से चोर ने कर दिए नकद और गहने पार

महासमुंद| पुलिस के अनुसार बेमचा निवासी ममता चन्द्राकर 26 नवंबर को अपनी बेटी के साथ ग्राम बिरकोनी शादी कार्यक्रम में गई थीं। 28 नवंबर को शाम करीबन 6 बजे उसका बेटा भी बिरकोनी चला गया। 29 नवंबर को सुबह 7:20 बजे उसका बेटा वापस घर पहुंचा तो कमरे का ताला खुला और सामान बिखरा था। चोर ने कागजात, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीबन 1 लाख 20 हजार रुपये पार कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *