कोंडागांव| स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दहीकोंगा में फुड कार्निवल आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के खाद्य व्यंजन स्वयं अपने हाथों से बनाकर स्टॉल लगाया गया। बच्चों ने 14 स्टाल में बनाए गए व्यंजनों से बच्चों ने लगभग 25870 रुपए का कारोबार किया। इस कार्निवल की विशेषता यह थी कि यहां पर सामग्रियों का विक्रय नगद न करते हुए 5, 10 एवं 20 रुपये के कूपन के माध्यम से किया गया। संस्था द्वारा कूपन वितरण के लिए कैश काउंटर बनाए गए थे जहां सभी खरीदार कैश को कूपन में ट्रांसफर कर खरीदारी की। छात्र-छात्राओं के 14 स्टाल का प्रभारी बनाकर अलग-अलग प्रकार के खाने वाले रोचक खाद्य सामग्री बनाई गई थी। अंत में सभी विक्रेता अपने-अपने कूपन को जमा कर कैश प्राप्त किए। सबसे अधिक 3725 रुपए की बिक्री करने वाले कौस्तुभ दुबे एवं साथी को प्रथम, 3285 रुपए के विक्रेता आराधना एवं साथी को द्वितीय एवं 2770 रुपए के विक्रेता वर्षा एवं साथी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


