जोधपुर जिले में 81 हजार पशुओं का होगा बीमा, 25 से ज्यादा गांवों में शिविर आज

जोधपुर | मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पशुओं का बीमा सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान जोधपुर सहित प्रदेश के 42 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा किया जाएगा। योजना में पशुपालकों को पशुओं की दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा के रूप में मदद मिलेगी। जोधपुर जिले के 80 हजार 900 पशुओं का बीमा पहले आओ पहले पाओ के तहत किया जाएगा। विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कृष्ण व्यास ने बताया कि जोधपुर में सोमवार को पहले दिन 25 से अधिक राजस्व गांवों में शिविर होंगे। पशुपालक एक जनआधार पर 2 गाय, 2 भैंस, एक गाय व एक भैंस, 10 ऊंट, 10 भेड़ या बकरियों का बीमित होंगे। पशुपालकों के लिए बनाया एप : संयुक्त निदेशक संजय कृष्ण व्यास के अनुसार पशुपालक शिविरों से पूर्व तथा शिविरों में स्वयं भी पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए मंगला पशु बीमा योजना 25-26 का मोबाइल एप लांच किया गया है। जो गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके माध्यम से जन आधार का उपयोग कर पशुओं का पंजीकरण पशुपालक घर बैठे भी कर सकेगा। योजना 31 मार्च तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *