आरोग्यं कार्यक्रम में स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई

भास्कर न्यूज | राउरकेला अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की समृद्ध राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत आरोग्यं प्रोजेक्ट (योग, ज्ञान, आयुर्वेद, घरेलू उपचार आदि का प्रशिक्षण) के तहत राउरकेला तेरापंथ महिला मंडल ने डॉ. तरनप्रीत कौर द्वारा प्रशिक्षण वार्तालाप का सत्र 29 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे तेरापंथ भवन में आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के उच्चारण से हुई। स्वागत वक्तव्य मंडल अध्यक्ष संगीता दुगड़ ने दिया और डॉ. तरनप्रीत कौर का परिचय मंत्री नीतू कोठारी ने कराया। डॉ. कौर ने बताया कि ध्यान के माध्यम से वात, पित्त और कफ को नियंत्रित कर स्वस्थ रहना संभव है। उन्होंने कहा कि जैसा विचार होगा, वैसा ही आचार होगा। डॉ. तरनप्रीत कौर को आध्यात्मिक पुस्तक और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति भंसाली ने किया और आभार कोमल डोसी ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *