नवोदय के लिए 500 बच्चों ने दिया मॉडल टेस्ट

घरघोड़ा | घरघोड़ा विकासखंड में स्कूली छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए शासन द्वारा नवोदय, एकलव्य, प्रयास श्रेष्ठा जैसी परीक्षाएं संचालित की जाती हैं। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर के प्रयासों से नवोदय परीक्षा की प्रारंभिक तैयारी के लिए विकासखंड स्तर पर एक मॉडल परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में लगभग 500 कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अनुभव हासिल किया, जिससे उन्हें भविष्य की परीक्षाओं में लाभ मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण अंचलों से आए पालकों में भी उत्साह देखा गया। इस मॉडल परीक्षा में तमनार विकासखंड के विद्यार्थी भी शामिल हुए। प्रयास परीक्षा की तैयारी के लिए विकासखंड में प्रत्येक सप्ताह निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा का अनुभव मिल सके। प्रयास कोचिंग केंद्र में क्लास लेते समय परीक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर मिलने पर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया गया। संतोष सिंह ने विकासखंड के सभी प्रधान पाठकों को विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित कराने में सभी संकुल समन्वयकों की सक्रिय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *