सहकारिता के नए क्षेत्रों में प्रवेश कर लाभ उठाएं

भास्कर न्यूज | धमतरी शासकीय नवीन कॉलेज आमदी में जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विषय पर्यटन, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा, प्लेटफार्म को ऑप्स किचन को ऑप्स किसी भी अन्य कल्पनीय क्षेत्र जैसे उभरते क्षेत्रों में सहकारी समितियों का विस्तार करना पर विचार संगोष्ठी हुई। जनभागीदारी सदस्य नागेंद्र साहू ने कहा कि सहकारिता नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रही है। साथ ही इस कार्यक्रम में बताए जा रहे जानकारी से छात्र-छात्राओं को लाभ उठाना चाहिए। विषय विशेषज्ञ डॉ. एएन दीक्षित ने कहा कि सहकारिता आज निर्धन, शोषित और कमजोर वर्ग के उत्थान का प्रभावी माध्यम है। इसका प्रारंभ कृषि साख से हुआ और आगे डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, हाथकरघा, परिवहन व आवास जैसे क्षेत्रों में इसने अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में सहकारिता पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाएं, हरित ऊर्जा और सेवा प्लेटफॉर्म जैसे नए क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण संभावनाएं खोल रही है। संघ के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना जरूरी है। हमें अपना कार्य राष्ट्र सेवा के रूप में करना होगा। स्वस्थ समाज के लिए नैतिकता एवं नशा मुक्ति जरूरी है। उन्होंने नशा मुक्त भारत के लिए संकल्प भी करवाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जीपी जायसवाल, तरुण बैनर्जी, डिगेश्वर अटल, अंकित कुमार बोधवानी, एपी गुप्ता आदि रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *