धमतरी| छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय सचिव के आदेश अनुसार प्राचार्य पद पर पदोन्नति सूची जारी की है। नंदकिशोर साहू को शासकीय उमावि खरेंगा, नमिता तिवारी को नत्थूजी जगताप उमावि धमतरी, किशोर साहू को हाईस्कूल सांकरा, नरेंद्र गजेंद्र उमावि रावा समेत अन्य को प्राचार्य पद पदोन्नति मिली है। कृपा शंकर मिश्रा, कृष्णा राम साहू, ईश्वरी दयाल साहू आदि ने हर्ष जताया।


