मुजगहन में मितानिनों को श्रीफल व साड़ी भेंट की

जेवरतला रोड| ग्राम मुजगहन में मितानिन दिवस मनाया। कार्यक्रम में सरपंच नीरा हिरवानी व पंचों ने मितानिन पुष्पा साहू, पूर्णिमा साहू, योगिता साहू,वं सेवती ठाकुर कवे श्रीफल और साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। सरपंच नीरा ने कहा कि मितानिन गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिनका योगदान अनुकरणीय है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुजगहन के पंच रुखमणी सिन्हा, नेहा ठाकुर, मीना यादव, फूलबती साहू, केकती भुआर्य, आशा खोब्रागढ़े, मान बाई राना, सहित बिहारी साहू, गजेन्द्र कोमा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *