इंजीनियरिंग इंडस्ट्री ने उठाया गदईपुर में नया बिजली ग्रिड बनाने का मुद्दा

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी के इंडस्ट्रियल हब गदईपुर में उद्यमी नए बिजली ग्रिड की मांग कर रहे हैं। इसकी वजह पुराने बिजली ग्रिडों की क्षमता कम होना है। इंजीनियरिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने शनिवार को मीटिंग में नगर निगम की जमीन पर नया ग्रिड बनाने की मांग उठाई है। बैठक में प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि पावरकॉम ने पिछले साल इलाके में नगर निगम से जमीन लेकर ग्रिड बनाने की योजना बनाई थी। ये जमीन नगर निगम के कंक्रीट रि-साइकलिंग प्लांट के साथ है, लेकिन योजना पूरी न हो सकी। पावरकॉम ने इलाके का तकनीकी सर्वे किया था। संगठन ने दूसरी मांग नगर निगम से संबंधित उठाई है। इलाके की गली नंबर 4 की हालत खराब है। संगठन ने रोड बनाने की मांग को मेयर वनीत धीर व आप के नॉर्थ हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल के सामने रखेगी। मीटिंग में बिजली मामलों के माहिर संदीप गुप्ता, राहुल बत्रा, अरुण शर्मा, गौतम शर्मा, चेतन शर्मा, दयाल धमीजा, अशोक कुमार, वरिंदर कुमार और अमन चावला शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *