लक्ष्य प्राप्त करने वाले 14 बीएलओ का सम्मान

बैकुंठपुर | एमसीबी जिले में गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2025-26 के तहत मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया। 500 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक डिजिटल प्रविष्टि तय करने वाले इन बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र दिया गया। सम्मानित बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 से कमलेश्वरी (मतदान केन्द्र 268 नौढिया), जमुनादेवी राय (255 हर्रा), रवि कुमार पटेल (307 न्यू लेदरी), विमला गोड़ (मोरगा) और योगेश कुमार जायसवाल (305 न्यू लेदरी-1) शामिल हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 02 से तेजराम साहू (93 कोड़ा), चौथ कुमार पटेल (134 रतनपुर), उमा रजक (152 चिरमिरी कॉलरी), रूक्सार खातून (39 डोमनहिल), सीमा नामदेव (148 कॉलरी छोटाबाजार), तीरथ राम साहू (155 कॉलरी), चंद्रशेखर कश्यप (45 पोंड्रीहील), राजकुमार (50 पोंड्रीहील), रमाकांत धर द्विवेदी (138 वेस्ट चिरमिरी) और ममता यादव (60 कोरिया ब्लॉक कॉलरी) को सम्मानित किया गया। कलेक्टर राहुल वेंकट ने कहा कि निर्वाचन कार्य राष्ट्र निर्माण का मूल आधार है और बीएलओ की निष्ठा लोकतंत्र को मजबूती देती है। जिला प्रशासन ने आगे भी ऐसी पहल जारी रखने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *