अस्मिता एथलेटिक्स स्पर्धा में अहिवारा की महक द्वितीय

नंदिनी अहिवारा | खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित खेलो इंडिया – अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता, भिलाई सेक्टर-7 में कराई गई। इसमें जर्नी ऑफ गोल अहिवारा के जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। 60 मीटर दौड़ में महक ठाकुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि रेणु यादव ने उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रयासों और लगन की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ये खिलाड़ी नंदिनी-अहिवारा क्लब के हैं। प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद नंदिनी क्लब में खिलाड़ियों का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां कोच, क्लब के पदाधिकारी और अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को सम्मानित किया। प्रशिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत का परिणाम है और भविष्य में वे इससे भी ऊची उपलब्धियां हासिल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *