हार पर निराश न हो, जीत पर अहंकार की भावना न आने दें छात्र : शिक्षा मंत्री गजेंद्र

सिटी रिपोर्टर | भिलाई एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर- 6 में 59वां वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत प्रार्थना और छत्तीसगढ़ राज्य गीत से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि विनोद नायर, साजन जोसफ, रोशन वी. कोषी, शाला एवं चर्च प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य प्रभारी एलिजाबेथ अनिता राजन, सोमी सजीव, अकादमिक इंचार्ज मीनू जेकब थॉमस, प्री-प्राइमरी इंचार्ज एस जीना सहित शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्वागत भाषण खेल प्रभारी स्वाति बालाजी ने दिया। मुख्य अतिथि मंत्री गजेन्द्र ने हार पर निराश न होने और जीत पर अंहकार की भावना न लाने का संदेश दिया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छः सदनों के विद्यार्थियों ने परेड का प्रदर्शन किया। खेल सचिव रोशन दुधबुरे ने शपथ ग्रहण कराया। अतिथियों ने स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिक्षिका स्वप्ना चाको ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी, बेमेतरा गीता सोनी भी उपस्थित रही। शाला की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि गीता ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय है। अनुशासन, लगन और मेहनत सफलता के तीन मूल मंत्र हैं। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश श्रीवास्तव ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *