दौसा बार एसोसिएशन के चुनाव में कुंजबिहारी शर्मा अध्यक्ष बने:महासचिव पद पर विजेन्द्र चेची समेत अन्य पदाधिकारी निर्वाचित, 268 सदस्यों ने वोटिंग की थी

दौसा बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार बैंदाडा ने बताया कि चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक हुए मतदान में 276 में से 268 सदस्यों ने वोटिंग की। शाम को काउंटिंग के बाद जारी हुए रिजल्ट में कुंजबिहारी शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रविंद्र सिंह बैसला, उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम मीना, महासचिव पद पर विजेंद्र सिंह चेची, कोषाध्यक्ष के लिए मनोहर मुद्गल, पुस्तकालय अध्यक्ष निखिल मोहन शर्मा निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर अंकित शर्मा व सांस्कृतिक सचिव के लिए राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं सदस्य के लिए बादल सिंह चौहान, जितेन्द्र गंगावत, हनीस अली, महेन्द्र कुमार सैन, महेश कुमार जांगिड, राजेन्द्र प्रसाद जांगिड व सीताराम दायमा चुने गए। यहां अध्यक्ष पद के लिए कुंजबिहारी शर्मा व उमेश कुमार गौड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रविन्द्र सिंह बैंसला व रामप्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष के लिए श्रीराम मीणा व गिर्राज प्रसाद शर्मा, महासचिव के लिए विजेन्द्र सिंह चेची, रामेश्वर प्रसाद बैरवा, जयंत जोशी व संदीप चौहान, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए रविशंकर शर्मा व निखिल मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष सेडूराम शर्मा व मनोहर मुद्गल मैदान ने आवेदन किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *