आरसीसी ब्लॉक डालने के चलते ट्रैफिक ब्लॉक:16 को श्रीगंगानगर से 4 घंटे की देरी से चलेगी श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन,सीकर स्टेशन पर भी होता है ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेललाइन पर मावल-आबूरोड स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या 797 पर आरसीसी ब्लॉक डालने के चलते ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है। ऐसे में सीकर के रास्ते चलने चलने वाली श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 16 दिसंबर को 4 घंटे की देरी से चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14701,श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 16 दिसंबर को श्रीगंगानगर स्टेशन से 4 घंटे की देरी से रवाना होगी। गौरतलब है कि यह ट्रेन सीकर के रास्ते चलती है। जो श्रीगंगानगर से रात 11 बजे रवाना होती है। जो सुबह 6:55 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचती है। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन बांद्रा के लिए रवाना होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *