ओझा बने पाली बार एसोसिएशन अध्यक्ष:श्यामसुंदर पंचायरिया को 106 वोट से हराया

पाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार के पाली के कोर्ट परिसर में बने हॉल् में मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना शुरू हुई। शाम को रिजल्ट आया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे योगेंद्र ओझा श्यामसुंदर पंचारिया को 106 वोट से हरा कर अध्यक्ष बने। ओझा को 250 और पंचारिया को 144 वोट मिले। उनके अध्यक्ष् बनने की खुशी में समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका बहुमान किया।
इसी तरह गजेंद्रसिंह मेड़तिया उपाध्यक्ष बने उन्हें 182 वोट मिले। गुलाब मीणा को 93 मत, गिरधारी राम परमार को 92 मत, देवकृष्ण वैष्णव को 25 वोट मिले। युवा प्रतिनिधि पद के लिए रज्जब अली विजेता रहे उन्हें 181 वोट मिले। शेष प्रत्याशी गोविंद भटनाघर को 104, जगदीश राजपुरोहित को 98 मत मिले। सचिव पद पर जब्बरसिंह हथलाई निर्विरोध् निर्वाचित हुए।,सह सचिव पद पर कालूराम निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए वरुण गहलोत,बाबूलाल वागोरिया,लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रकिया को सम्पन्न करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी मगराज सोनी लवेरा, सहायक चुनाव अधिकारी अब्दुल रहमान सोढ़ा, विक्रम सिंह राठौड़ ,कमलेश दवे, चुनाव पर्यवेक्षक अर्जुन राठौड़, नवरतन चौहान, राजूराम हरियाल, मुकेश आर्य, आशा पुन्नड, कालूराम कंडारा का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *