सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 86,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी; ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के पहले पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 1 दिसंबर को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 86,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 26,300 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर्स ऊपर हैं। आज के कारोबार में ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार नवंबर में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। शुक्रवार को फ्लैट बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 28 नवंबर को शेयर मार्केट में गिरावट रही। सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 85,707 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 13 पॉइंट की गिरावट रही। ये 26,203 पर बंद हुआ। आज ऑयल एंड गैस, रियल्टी, प्राइवेट बैंकिंग और IT में गिरावट रही। मीडिया, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर गिरकर बंद हुए। गुरुवार को बाजार ने 14 महीने बाद हाई बनाया था 27 नवंबर को बाजार 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *