आंध्र प्रदेश से दो साइबर ठगों को पकड़कर लाई पुलिस:इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लिंक भेजकर 48 लाख की ठगी, डिजिटल ट्रैकिंग से मिला लोकेशन

दुर्ग साइबर थाना ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग के एक व्यक्ति से 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की थी। साइबर ठगों ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर लिंक भेजा था। इसके बाद बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। लिंक पर क्लिक करते ही हर स्टेप पर खाते से कटे पैसे
9 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया गया था। एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने पर उनसे कई चरणों में बड़ी रकम जमा कराई गई। बाद में पता चला कि यह पूरा मामला ठगी का था। शिकायत मिलने पर साइबर थाना दुर्ग ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 5 सदस्यों की टीम गई थी आंध्रप्रदेश
तकनीकी जांच में आरोपियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले में पाई गई। इसके बाद एक विशेष टीम वहां भेजी गई। टीम ने वहां से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में पी. सत्यनागा मूर्ति, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुलापर्थी, जिला अनकापल्ली (आंध्रप्रदेश) और बालाजी श्रीनू, उम्र 34 वर्ष, निवासी चिन्ना विधि, जिला विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) है। अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने कहा है कि सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से आए गए किसी भी अनजान लिंक, फॉरेक्स ट्रेडिंग या ऑनलाइन निवेश के लालच में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सायबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *