बांसवाड़ा के आनंद निनामा एबीवीपी के जनजातीय क्षेत्रीय प्रमुख नियुक्त:राजस्थान-दिल्ली सहित जनजातीय क्षेत्रों में करेंगे कार्य, लंबे समय से एबीवीपी में सक्रिय

​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सम्पन्न हुए भव्य 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बांसवाड़ा के नाम ने एक बार फिर पहचान बनाई है। बांसवाड़ा निवासी और विद्यार्थी परिषद के कर्मठ छात्र नेता आनन्द निनामा को संगठन में महत्वपूर्ण पद देते हुए राजस्थान-दिल्ली जनजातीय क्षेत्रीय प्रमुख नियुक्त किया गया है। ​संगठन में लंबा अनुभव ​एलएलबी तक की शिक्षा प्राप्त कर चुके आनन्द निनामा लंबे समय से विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक संभाला है। वर्तमान में वे प्रान्त सहमंत्री के रूप में कार्यरत थे और अब इस नए क्षेत्रीय दायित्व के साथ संगठन में और भी व्यापक स्तर पर नेतृत्व करेंगे। ​राष्ट्रीय अधिवेशन में अहम चर्चा ​देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षा, सामाजिक समरसता, स्वदेशी चेतना और युवाओं को राष्ट्रसेवा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। अधिवेशन में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विचार किया गया और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। ​आनन्द निनामा वर्षों से जनजातीय अंचलों में विद्यार्थियों को संगठित करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। अब राजस्थान और दिल्ली के जनजातीय क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में वे अपने संगठनात्मक नेतृत्व का और अधिक विस्तार करेंगे। ​सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी ​अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए आनन्द निनामा ने कहा, ‘ यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।’ ​इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रदेश और वागड़ क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं और समाजसेवियों ने आनन्द निनामा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आनन्द निनामा की यह नई जिम्मेदारी पूरे बांसवाड़ा जिले और जनजातीय अंचल के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *