भिलाई में कॉपर वायर चोर गिरफ्तार:गोदाम में घुस कर 52 किलो कॉपर चुराए, 15 दिनों के बाद नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले की भिलाई पुलिस ने कॉपर वायर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 52 किलो चोरी किया हुआ कॉपर वायर जब्त किया गया है। गिरोह में एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल है। 15 नवंबर 2025 को हर्ष इंडस्ट्रीज अकलोरडीह के गोदाम से कॉपर वायर कम होने की शिकायत कंपनी ने थाने में दर्ज कराई थी। कंपनी द्वारा जांच के दौरान वीडियो फुटेज में कुछ अज्ञात व्यक्तियों को गोदाम के अंदर घुसकर 9 नवंबर से 14 नवंबर के बीच कॉपर वायर चोरी करते हुए देखा गया। इसके आधार पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध दर्ज किया गया था। घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा अपराध पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर 5 लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 52 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया। नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में गिरोह के डी. वेंकटेश, (24 साल) निवासी जोन 1 सेक्टर–11, थाना छावनी, डी. विवेक, (23 साल), निवासी सुभाष नगर, नंदनी रोड, छावनी. के. शांता राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी देना बैंक के पीछे, छावनी, रवि विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार। इसमें एक नाबालिग भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *