हल्की धूप के बाद भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड:छतरपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, अगले हफ्ते 2 डिग्री और लुढ़केगा पारा

छतरपुर जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिनभर आसमान साफ रहने और हल्की धूप निकलने से तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, इसके बावजूद सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड बरकरार है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते गुरुवार (27 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं। सोमवार को हवा की रफ्तार लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई। मौसम में 49 प्रतिशत नमी दर्ज की गई और 10 प्रतिशत बारिश की संभावना भी बनी हुई है। दिन में धुंध के बीच हल्की धूप निकलती रही। अगले हफ्ते 2 डिग्री और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे जिले में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की पूरी संभावना है। दिन में हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन
ठंड और कोहरे का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। लोग गर्म कपड़े, मफलर और जैकेट पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस साल अब तक 53.6 इंच बारिश
बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल 40.4 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस साल अब तक 53.6 इंच बारिश हो चुकी है। फसलों के लिए फायदेमंद है यह मौसम
मौसम में आए इस बदलाव और सुबह-शाम के कोहरे को खेती के लिए अच्छा माना जा रहा है। इससे फसलों को लाभ मिल रहा है और खेतों में नई हरियाली छा गई है, जिससे किसान उत्साहित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *