बैतूल के गंज थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में रविवार रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के घर से 375 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला को आज (सोमवार) न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई प्रशिक्षु डीएसपी सेफा हाशमी के निर्देशन में की गई, जो करीब एक घंटे तक चली। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेच रही है। सूचना के बाद जब पुलिस बल महिला के घर पहुंचा, तो वह घर पर ही मिली। 6 पुड़ियों में छिपाकर रखा था गांजा
तलाशी के दौरान महिला के घर से छह अलग-अलग पुड़ियों में रखा गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही महिला से इसकी तस्दीक करवाई। पुलिस बल ने मौके पर ही बरामद गांजे का वजन किया, जो 375 ग्राम निकला। जुलाई में वायरल हुआ था वीडियो, फिर भी नहीं सुधरी
जानकारी के अनुसार, यह वही महिला है जो जुलाई 2024 में भी गांजा बेचते हुए पकड़ी गई थी। उस समय उसका गांजा बेचते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बावजूद वह दोबारा इस अवैध गतिविधि में लिप्त पाई गई। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला के पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि गांजा बैतूल तक किस माध्यम से और कहां से पहुंच रहा है। देखिए कार्रवाई के दौरान की तस्वीरें…


