जोधपुर के भीतरी शहर घोड़ों का चौक स्थित बस्ती में घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। इसके चलते बाइक जल गई। आसपास के पड़ोसियों ने बाइक जलते देखा तो पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया हालांकि अभी तक आग लगाने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका है लेकिन आग लगने की इस घटना के चलते बस्ती में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 4 बजे के करीब की है यहां घोड़ों का चौक की बस्ती में घर के बाहर कमल नाम के मालिक की बाइक खड़ी थी, जिसे बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। इसकी वजह से धमाके की आवाज भी सुनाई दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की नींद खुली तो उन्होंने बाइक पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई । फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किसी रंजिश के चलते लगाई गई या किसी और वजह से। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


